भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोशाला की 13 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के नवीन सत्र 2025-2030 के गठन के लिए रविवार को चुनाव किया गया। सत्यनारायण पोद्दार, गिरधारी केजरीवाल, सज्जन किशोरपुरिया, घनश्याम कोटरीवाल, अतुल ढांढानियां, रोहित बाजोरिया, प्रो. पवन पोद्दार, रोहित झुनझुनवाला, शरद सलारपुरिया, सुधांशु अग्रवाल और अभिषेक डालमिया सर्वसम्मति से चयन किया गया। वहीं, चुनाव प्रारंभ होने से पूर्व महामंत्री गिरधारी केजरीवाल ने सत्र 2019-2024 के पांच वर्षों के कार्यकाल में गोशाला में किए गए कार्यो के विस्तृत विवरण वाली रिपोर्ट पेश की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...