आजमगढ़, दिसम्बर 6 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को जीयनपुर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि गो आश्रय स्थल में जमीन की पर्याप्त उपलब्धता है। इसलिए इसकी क्षमता में वृद्धि की जाए तथा कम से कम 50 अतिरिक्त गोवंशों के संरक्षण की व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए पशुओं के लिए अतिरिक्त टीनशेड बनाए जाएं। इसके साथ ही तिरपाल आदि की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि गोआश्रय स्थलों पर अलाव की भी व्यवस्था करें। अलाव जलाते समय केयर टेकर या अन्य किसी कर्मचारी की उपस्थिति अनिवार्य की जाए। जिलाधिकारी ने भूसा भंडार कक्ष का भी निरीक्षण किया। जिसमें पर्याप्त मात्रा में भूसे की उपलब्धता पाई गई। गोआश्रय परिसर का निरीक्षण करने के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.