गोशाला की आय बढ़ाने पर हुआ मंथन
मथुरा, अप्रैल 3 -- श्रीकृष्ण गोशाला की प्रबंध कार्यकारिणी की मवस्सल पेच स्थित कमल किशोर वार्ष्णेय के आवास पर हुई बैठक में गोशाला के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आजीवन सदस्य बनाने एवं आय बढ़ाने के लिए खेतों को पट्टे पर देने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा ने कहा कि मृत सदस्यों के रिक्त पद भरने को 5100 रुपये शुल्क लेकर आजीवन सदस्य बनाए जाएंगे। पांच अप्रैल प्रातः 10 बजे गोशाला से संबंधित खेतों की पट्टे के लिए बोली लगाई जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए बोलीदाता को दो लाख रुपये गोशाला के खाते में जमा कराने होंगे। उन्होंने कहा कि इस आय से गोशाला की व्यवस्थाएं और सुदृढ़ की जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बोली की सूचना थाने में देकर पुलिस तैनाती की मांग की है। बैठक में अवधेश गुप्ता, शालू जायसवाल, मोहन दलाल, राजेश आचार्य, योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.