गोशाला का भ्रामक वीडियो वायरल करने पर मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- कंपिल, संवाददाता। सुल्तानपुर पलनापुर गोशाला में अव्यवस्था और गोवंशों की मौत का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोशाला के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त खंड विकास अधिकारी मनीराम शाक्य ने तहरीर में वीडियो को भ्रामक बताते हुए कहा कि जांच में सभी गोवंश स्वस्थ मिले और किसी मृत गोवंश की पुष्टि नहीं हुई। आरोप है कि कुछ लोगों ने आपत्ति के बावजूद वीडियो बनाया और बाद में उसे वायरल करने तथा विभिन्न मामलों में फंसाने की धमकी देकर रुपये की मांग की। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.