महोबा, जनवरी 5 -- चरखारी, संवाददाता। गो संरक्षण को लेकर प्रशासन गंभीर बना हुआ है। जिलाधिकारी ने गोशाला का निरीक्षण करते हुए गोवंशों को सर्दी से बचाव करने के निर्देश दिए है। विकास खंड की पंचायत कुरौराडांग में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के द्वारा गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया। डीएम ने कहा कि गोवंशों का सर्दी से बचाव कराया जाए। निरीक्षण के दौरान 85 गोवंश संरक्षित पाए गए। डीएम ने गोवंशों को दिए जाने वाले भूसा पानी की जानकारी हासिल कर हरा चारा और सर्दी से बचाव के लिए गुड अजवाइन खिलाने के निर्देश दिए। कहा कि गोशाला में अलाव की व्यवस्था कराई जाए जिससे गोवंशों को सर्दी से बचाया जा सके। प्रशासन के द्वारा गोशालाओं की आनलाइन निगरानी की व्यवस्था की गई है। गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरा लगने के बाद कंट्रोल रूम से कनेक्ट किए जा रहे है। प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.