बाराबंकी, अप्रैल 27 -- सिरौलीगौसपुर। खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने सोमवार को सिरौलीगौसपुर विकासखंड स्थित ठाकुरपुर अस्थायी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गोशाला में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में कमी मिली, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने गोशाला परिसर में साफ-सफाई की कमी पाई। उन्होंने पंचायत सचिव और गोशाला संचालकों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। भीषण गर्मी को देखते हुए, बीडीओ संजीव गुप्ता ने गौशाला में चौबीसों घंटे पर्याप्त छाया, ठंडा और स्वच्छ पानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने हरे चारे और भूसे की गुणवत्ता व मात्रा में कोई कमी न होने देने तथा बीमार व कमजोर पशुओं के इलाज के लिए नियमित रूप से पशु चिकित्सक बुलाने पर जोर दिया। यह भी...