गोशाला कर्मचारियों पर गाय खोलने का आरोप
हरदोई, अप्रैल 3 -- शाहाबाद। आंझी स्टेशन निवासी एक व्यक्ति ने गोशाला कर्मचारियों पर गाय खोलकर ले जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद विहिप के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित सत्यदेव मिश्रा ने बताया, वह रोजाना की तरह अपने घर के बाहर एक गाय और दो बछड़ों को बांधता था। आरोप है कि गुरुवार दोपहर गौशाला कर्मचारी अपने तीन साथियों के साथ आया और गाय व दोनों बछड़ों को खोलकर अपने साथ ले गया। तलाश के बाद उसे जानकारी मिली कि उसकी गाय आरोपी कर्मचारी के घर पर बंधी हुई है। शुक्रवार को वह पुलिस और विहिप कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचा। जहां पुलिस ने गाय को बरामद कर लिया। हालांकि दोनों बछड़े अभी तक नहीं मिल सके हैं। बरामद गाय के शरीर पर चोट के निशान भी पाए जाने की बात कही गई है। विहिप नगर अध्यक्ष श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.