कौशाम्बी, जनवरी 8 -- डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में गुरुवार सम्राट उदयन सभागार में गौसंरक्षण के संबंध में जिलास्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने गौशालाओं में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सभी पशु चिकित्साधिकारियों को नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाएं रखने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा अधिकारियां से गौशालाओं में गोवशों को ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं- काऊ कोट बोरा, हैलोजन लाइट, तिरपाल आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखी जाए। इसके साथ ही उन्होंने गोशालाओं में पर्याप्त भूसा-चारा की उपलब्धता एवं सीसीटीवी की क्रियाशीलता सुनिश्चित रखने के निर्देश देते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.