बलिया, जनवरी 23 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। गोवंश संरक्षण के लिए गठित जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बताया गया कि जिले में संचालित कुल 30 गोशालाओं में लगभग 27 हजार गोवंश संरक्षित हैं। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर गोशाला में 50 से कम पशु नहीं होने चाहिए। इस समय पांच गोशालाओं में पशुओं की संख्या काफी कम है। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि शहर में घूम रहे लगभग 100 छुट्टा पशुओं को पकड़कर तत्काल गोशालाओं में संरक्षित कराएं। जिलाधिकारी ने गोशालाओं में पशुओं के लिए चारा, भूसा, ठंड से बचाव तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने हरे चारे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.