इटावा औरैया, मई 2 -- इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में गोशालाओं व प्राकृतिक खेती के संबंध में बैठक करके समीक्षा की गई। बैठक में जनपद की गोशालाओं में हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां भी चारागाह व ग्राम समाज की भूमि उपलब्ध है, वहां बड़े स्तर पर नेपियर घास उगाई जाए। उन्होंने कहा कि नेपियर घास अत्यंत पौष्टिक हरा चारा है, जिसकी जड़ों को सुरक्षित रखा जाए। इसका संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें इस घास का उत्पादन कर स्थानीय स्तर पर पशुपालकों एवं गोशालाओं को उपलब्ध करा सकती हैं। जिलाधिकारी ने गोशालाओं को प्राकृतिक खेती से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गोशालाओं में उपलब्ध संसाधनों से जैविक कीटन...