कौशाम्बी, मई 4 -- डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में सोमवार को उदयन सभागार में गोसंरक्षण के संबंध में जिलास्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने गोशालाओं में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत सभी गोशालाओं में गोवंशों को गर्मी से बचाव के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। चारागाह की भूमि का प्रबंधन व चारा उत्पादन की समीक्षा के दौरान सभी खंड विकास अधिकारियों को शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी गोआश्रय स्थलों में पर्याप्त भूसा-चारा एवं सीसीटीवी की क्रियाशीलता सुनिश्चित रखी जाए। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी वर्षा ऋतु में किसी भी गोशाला में जल-जमाव की शिकायत न आने पाए, अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.