बांदा, अप्रैल 29 -- बांदा। अध्यक्ष गौ सेवा आयोग श्याम बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में निराश्रित गौवंश संरक्षण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने गौशालाओं में गौवंशों के लिए पानी, भूसा एवं हरे चारे की व्यवस्था नियमित रूप से करने के निर्देश दिये। उन्होंने गोशालाओं में लगे सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम को एक सप्ताह में चालू कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने हरे चारे के प्रबन्धन के लिए नेरियर घास/मुरंगा का उपयोग करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि नेपियर घास की बुआई करायी जा रही है, जिसके अन्तर्गत प्रति हेक्टेयर लगभग 22 हजार की सहायता प्रदान की जा रही है। यह भी पढ़ें- गोशाला में लगाए गए स्प्रिंकलर बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अन्तर्गत 7662 गौवंशों की सुपुर्दगी की गयी है तथा 63,444 गौव...