गोशालाओं में लगेंगे गोबर गैस प्लांट, उपला बनाने की मशीन
आगरा, मई 21 -- जनपद की कान्हा गोशालाओं में गोबर गैस प्लांट व उलपा बनाने की मशीनें लगाई जाएंगी। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। गोवंश को भूसा संग्रहण का लक्ष्य पूरा करने के लिए भी कहा है। प्रदेश के पशुधन मंत्री ने पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि गौ संरक्षण केंद्रों पर गोबर गैस प्लांट अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं। गोशालाओं की भूमि पर हरे चारे एवं घास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिससे गोवंशों को वर्षभर पर्याप्त चारा उपलब्ध हो सके। प्रत्येक गौशाला में गोबर से उपले बनाने की मशीन लगाने के निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- 50 से कम पशु वाले 37 गो आश्रय स्थल होंगे बंद उन्होंने कहा कि इससे गोबर का सदुपयोग होगा तथा अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित होंगे। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.