उरई, मार्च 24 -- उरई। जिले में लगातार बढ रहे गर्मी के प्रकोप को देखते हुए गौशालाओं में बंद जानवरों को इससे बचाने के लिए पशुपालन विभाग गंभीर हो गया है। सभी पशु चिकित्साधिकारियो को बीमार जानवरों के समुचित इलाज के साथ ही नियमित टीकाकरण के निर्देश दिए गए हैं जिससे उनको बीमारियों से बचाया जा सके। मार्च महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है ऐसे में गर्मी का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में गौवंशों की सुरक्षा को लेकर पशुपालन विभाग गंभीर है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ मनोज अवस्थी ने सभी पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि अपने क्षेत्र की गौशालाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए और पशुओं के टीकाकरण से लेकर इलाज के समुचित प्रबंध किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि हर गौशाला में धूप व लू से बचाव के इंतजाम किए जाएं जिससे कही...