मुरादाबाद, मई 29 -- गर्मी के मद्देनजर गो-शालाओं में संरक्षित पशुओं पर पानी के छिड़काव की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। पहले से कंट्रोल रूप से पशुओं की देखरेख की जा रही है। मगर, अब गर्मी में तीन से चार बार आश्रय स्थल पर पानी के स्प्रे की जिम्मेदारी कर्मचारियों को दी गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील दत्त शासन की ओर से इस आशय के निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग के प्रभारी के दौरे के समय कर्मचारियों को सचेत कर दिया गया। गोशालाओं के चारों ओर जूट के पर्दे लगाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...