कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- जिले की गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों पर गर्मी शुरू होते ही संकट खड़ा हो गया है। दोपहर में टीनशेड की तपिश के चलते उन्हें गोशाला परिसर में इधर-उधर दीवारों के कोने में धूप से बचने के लिए खड़ा होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं हरा चारा भी नहीं मिल पा रहा है। इससे गोवंशों का हाल बेहाल है। गर्मी का प्रकोप शुरू होते ही जिले की गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों की परेशानी बढ़ गई है। चारा खाने के लिए चरही स्थल पर लगे टीनशेड धूप के चलते इतना अधिक गरम हो जा रहे हैं कि गोवंशों का उसके नीचे खड़े होना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में धूप से बचने के लिए वह इधर-उधर गोशाला परिसर की दीवारों किनारे खड़े रहते हैं। पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक उन्हें धूप में इधर-उधर भटकना पड़ता है। इतना ही नहीं मौजूदा समय में गोवंशों के हरे चारे का इंतजाम भी नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.