मुरादाबाद, सितम्बर 16 -- गोशालाओं में छायादार पेड़ लगेंगे। हरे चारे का इंतजाम होगा। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद व्यवस्था मुकम्मल होने लगी हैं। गौशालाओं की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि सभी गोशाला में छायादार पेड़ लगाए जाएं। जिससे गोवंश को अनुकूल वातावरण मिल सके। साथ ही हरा चारा, भूसा एवं अन्य निर्धारित सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को समय-समय पर गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने लम्पी डिजीज के दृष्टिगत पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सतर्कता बरतने एवं आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा जिससे पशुपालकों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। मंडलायुक्त के निर्देश पर काम शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...