बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गौशालाओं की व्यवस्थाओं, निरीक्षण व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि तहसील और विकास खंड स्तर पर प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से समीक्षा बैठकें कराई जाएं तथा उनमें दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सीवीओ को निर्देशित किया कि नोडल अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण हो रहा है या नहीं, इसकी जांच करें। निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी। डीएम ने कहा कि जिन गौशालाओं में हरे चारे की कमी है, वहां संबंधित ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित कर समस्या का तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.