कन्नौज, अप्रैल 30 -- कन्नौज, संवाददाता। गोशालाओं में चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से भूसा लदी गाड़ियों को हरी झंडी दिखा रवाना किया। विभिन्न विभागों के सहयोग से 109 कुंतल भूसा एकत्र कर गोशालाओं को भेजा गया। इस दौरान डीएम ने साफ निर्देश दिए कि गोशालाओं में किसी भी स्थिति में चारे की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के भीतर अधिक से अधिक भूसा क्रय की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। भूसा दान में कृषि एवं सहयोगी विभागों की सक्रिय भागीदारी रही। यह भी पढ़ें- प्रत्येक भट्ठा स्वामी स्वेच्छा से 10 क्विंटल भूसा दान करें उप कृषि निदेशक,भूमि संरक्षण अधिकारी और जिला प्रबंधक पीसीएफ द्वारा 10-10 कुं...