बरेली, जनवरी 9 -- आंवला। एसडीएम विदुषी सिंह ने तहसील कार्यालय में गोशालाओं व निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने रम्पुरा भोपतनगर की गोशाला का निरीक्षण किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी गोवंश सड़क पर न रहे, उन्हें तत्काल गोआश्रय स्थलों में शिफ्ट किया जाए। मीटिंग में एसडीएम ने कहा है कि गोवंश को शासन से निर्धारित बजट के मुताबिक आहार दिया जाए। चारे के वितरण की निगरानी सीसीटीवी और पशुपालन विभाग के सुपरवाइजर पैरावेट के जरिये की जाएगी। केयर टेकरों और सुपरवाइजरों को हर महीने की 30 तारीख तक मानदेय मिलने की पूरी व्यवस्था की गई है। रामनगर ब्लॉक में भुगतान में रही देरी पर उन्होनें नाराजगी जताई। ठंड को देखते हुए गोशालाओं में तिरपाल और अन्य इंतजाम करने को कहा। ग्राम पंचायतों की गौचर भूमि को गोशालाओं से संबद्ध ...