गोशालाओं में गर्मी से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश
कन्नौज, मई 18 -- कन्नौज । कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जनपद की गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों के लिए गर्मी से बचाव एवं समुचित देखभाल के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और लू को देखते हुए गौशालाओं में पर्याप्त छाया, पेयजल और हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में निर्देश दिए गए कि टीन शेड के ऊपर जूट टाट बिछाकर नियमित पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि तापमान नियंत्रित रहे। गोवंशों को ताजा एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के साथ गौशालाओं में छायादार पौधरोपण और नेपियर घास समेत चारा फसलों की बुवाई पर भी जोर दिया गया। डीएम ने सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा साफ-सफाई और वेंटिलेशन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.