बरेली, अप्रैल 28 -- सीडीओ देवयानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गोशालाओं में व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में गोवंश के संरक्षण, संवर्धन व उनके समुचित रख-रखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक गोशाला में बीमार पशुओं के लिए अलग से एक सिक वार्ड बनाने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी गोशालाओं में नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजे। उन्होंने कहा कि गोशालाओं के संचालकों का मानदेय समय से मिलता रहे,इसको अच्छे से सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय निरीक्षण पंजिका, मृत्यु रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर इनको भी ध्यान से देखें। यह भी पढ़ें- गोवंशों को हरा चारा उपलब्ध कराएं सभी गोशालाओं में स्वच्छता, पर्याप्त चारा-पानी, छाया व चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.