आगरा, अप्रैल 17 -- जनपद की सभी गोशालाओं में 10-10 सीसीटीवी कैमरे लगाकर उन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए। गोशालाओं की समीक्षा के दौरान डीएम प्रणय सिंह ने संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। जिन गोशालाओं में बाउंड्रीवाल नहीं हैं उनमें भी कराना सुनिश्चित करें। जिससे गोंवश सुरक्षित गोशालाओं में रह सकें। शुक्रवार को डीएम प्रणय सिंह ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे निराश्रित गोवंश का संरक्षण प्राथमिकता के आधार पर करें। गोशालाओं में बीमार व घायल गोवंश को अलग शेड में रखने एवं वहां पीने हेतु स्वच्छ व ताजा पानी रखें। समस्त गो आश्रय स्थलों में खरंजा बनवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- दो दिन के भीतर गोशाला में लगाएं सीसीटीवी कैमरे गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश की संख्या के सापेक्ष भूसा, चोकर आदि पर्याप्त मात्रा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.