शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में गो संरक्षण को लेकर बैठक हुई। इसमें गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बेहतर प्रबंधन पर चर्चा की गई। डीएम ने बताया कि जनपद में 17 बृहद गोशालाएं संचालित हैं और 14 निर्माणाधीन हैं। गोबर गैस और वर्मी कंपोस्ट जैसे कार्यों को बढ़ावा देकर गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। निगरानी के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने की बात कही गई। नेशनल हाईवे पर नैनीताल ढाबा के सामने गोवंशों के लिए ट्रामा सेंटर बनाने की तैयारी है। चारागाह की जमीन पर हरे चारे की बुवाई भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बीमार या घायल गोवंश के लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में सीडीओ डॉ अपराजिता सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...