गोशालाओं की व्यवस्थाओं पर मांगी रिपोर्ट
प्रयागराज, जुलाई 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में कृषि अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने किसानों के हित में संचालित योजनाओं की प्रगति, खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था और वृक्षारोपण अभियान की जानकारी ली। बैठक में उप कृषि निदेशक पवन कुमार विश्वकर्मा से खेत तालाब योजना की प्रगति रिपोर्ट तलब की गई। डीडी ने बताया कि जिले में अब तक कोरांव क्षेत्र में योजना के तहत एक खेत तालाब विकसित किया गया है। इस पर कुलजीत सिंह ने योजना को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवनाथ यादव से गोशालाओं में पशुओं के टीकाकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने सभी गोवंश का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.