लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश की कुछ गोशालाओं में अव्यवस्था शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आद्तयनाथ द्वारा नाराजगी जताए जाने के बाद गोसेवा आयोग और पशुपालन विभाग के अफसरों को विभिन्न जिलों में भेजा गया है। इसके लिए आयोग के सदस्यों को भी सक्रिय रहने को कहा गया है। साथ ही उनके साथ-साथ अफसरों की टीमें बना दी गई हैं। वे प्रदेश भर में गोशालाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करेंगे और अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने इस संबंध में सभी डीएम को पत्र लिखकर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। श्री गुप्ता ने स्वयं के अलावा आयोग के सदस्यों को मंडल आवंटित कर निरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। वह स्वयं सदस्य रमाकांत के साथ झांसी, आगरा और चित्रकूटधाम मंडल का निरीक्षण करेंगे। उपाध्यक...