अमरोहा, मार्च 20 -- अमरोहा। जिले में गोवंश की सुरक्षा और देखभाल को और मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सेंट्रल सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया। डीएम निधि गुप्ता ने फीता काटकर इस कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। कंट्रोल रूम से जिले के सभी गोश्रय स्थलों के कैमरे सीधे जुड़े हैं। यहां से गोवंश की स्थिति पर नजर रखी जा सकती है। साथ ही गोशालाओं में तैनात कर्मचारियों और केयरटेकर्स की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली पर भी कड़ी निगरानी संभव हो सकेगी। उद्घाटन के बाद डीएम ने सभी गोआश्रय स्थलों में लगे कैमरों की संख्या, डीवीआर की स्टोरेज क्षमता, इंटरनेट कनेक्टिविटी और बिजली बैकअप की व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही गोशालाओं की पूरी तकनीकी व्यवस्था का दायित्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.