गोशालाओं का संचालन स्वयं सहायता समूहों को सौंपने की मांग
गौरीगंज, जून 15 -- अमेठी। संवाददाता जनपद की गौशालाओं के संचालन को लेकर ग्राम प्रधानों ने जिला प्रशासन से महत्वपूर्ण मांग उठाई है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष गोकुल यादव के नेतृत्व में सोमवार को प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनपद की गौशालाओं का संचालन स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को सौंपने की मांग की। गोकुल यादव भेटुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुमेरपुर के प्रशासक ग्राम प्रधान भी हैं।ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में जिले की अधिकांश गौशालाओं का संचालन गैर-जनपद के एनजीओ द्वारा किया जा रहा है। इसके कारण संचालन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही प्रभावित हो रही है। प्रधानों का आरोप है कि गौशालाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां न तो स्थानीय प्रशासन को समय पर उपलब्ध हो पाती हैं और न ही ग्राम पंचायतों को संचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.