एटा, मई 5 -- मंगलवार को डीएम ने सीडीओ के साथ नगर पंचायत अवागढ़ स्थित कान्हा गोशाला एवं जलेसर के वृहद गोसंरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम अरविंद सिंह एवं सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने गोवंशों के लिए शासन से उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने निर्देश दिए कि गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा-चारा उपलब्ध रहे। वृहद गो संरक्षण केंद्र जलेसर में डीएम ने विशेष रूप से केंद्र परिसर में जरुरत के अनुसार मिट्टी भराव कार्य कराने, एवं गर्मी में गोवंशों के लिए कूलर की व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोशालाओं में सभी मूलभूत सुविधाएं मानक के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं तथा नियमित निगरानी करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए। इस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.