आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उप्र गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल एवं सदस्य दीपक गोयल ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। इसके बाद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में में गोवंश संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सुधारात्मक कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपाध्यक्ष ने कहा कि गोवंशों की देखभाल में लगे कर्मचारियों का भुगतान समय से किया जाए। उन्हें मानदेय मनरेगा द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के अनुरूप दिया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोशालाओं का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को सभी गो-आश्रय स्थलों पर पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर दु...