नोएडा, मार्च 11 -- ग्रेटर नोएडा । पशुपालन विभाग के मेरठ मंडल के अपर निदेशक गुरुवार को दादरी क्षेत्र की गोशाला का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान विभाग के अधिकारियों के साथ विकास भवन में बैठक भी होगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गोशालाओं के रखरखाव, चारा, टीकाकरण, व्यवस्थाओं से संबंधी मौके की हालत पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। --धूम्रपान से दूर रहने की शपथ दिलाईग्रेटर नोएडा । जिम्स के दंत चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों, मरीजों और उनके तीमारदारों ने धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि समारोह के दौरान लोगों को धूम्रपान और तंबाकू के हानिकारक ...