रुद्रपुर, मार्च 7 -- नानकमत्ता। गोशन स्कूल से आठ विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए पार्थ काण्डपाल और प्रभलीन कौर, कक्षा 9 में प्रवेश के लिए मिहिर काण्डपाल, भावना, निशिका, गुरविंदर सिंह, हर्ष और नमन जोशी ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। शनिवार को उत्तीर्ण छात्रों को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। यहां अध्यक्ष सरोज जोशी, प्रधानाचार्य प्रकाश काण्डपाल, दमनप्रीत कौर, हेम काण्डपाल, शिवदत्त जोशी, नीरज जोशी, दीपक सक्सेना, मीनाक्षी मिश्रा, चारू जोशी, डीएन गंगवार, सोनी काण्डपाल, किरन परगाई, कशिश भट्ट मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...