नवादा, अप्रैल 14 -- सड़क हादसे में घायल 21 बच्चों के गोविन्दपुर सीएचसी पहुंचने और बाद में इन्हें सदर अस्पताल लाये जाने पर दोनों ही जगहों पर अफरातफरी मची रही। गोविन्दपुर में वहां उपस्थित डॉक्टरों ने सभी स्टाफ के साथ मिलकर तत्काल बच्चों का आरंभिक इलाज किया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। गोविन्दपुर के अलावा अकबरपुर सीएचसी से एंबुलेंस बुलायी गयी। सभी एम्बुलेंस व कुछ निजी वाहनों पर बिठा कर व लिटाकर बच्चों को किसी तरह से शीघ्र सदर अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर तक के लिए अफरातफरी मच गयी। बच्चों के अलावा वहां परिजन भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पुरानी और जर्जर थी स्कूली वैन, क्षमता से अधिक थे बच्चे समाजसेवियों व पत्रकारों ने भी इस आकस्मिक कार्य में अपना हाथ बंटाया और घायल बच्चों को गोद में उठाकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.