नवादा, मई 5 -- नवादा के गोविन्दपुर में हाथियों की दहशत बरकरार है। हाथी रविवार की रात फिर से गोविन्दपुर के माधोपुर इलाके में देखे गये। हाथी के आने की सूचना पर माधोपुर इलाके में कुछ ही देर बाद सन्नाटा पसर गया। सभी लोग घरों में घुस गये। बांकुड़ व वन विभाग की टीम ने लोगों से घरों के भीतर ही रहने की अपील की। दस दौरान वन विभाग की टीम को एक सिंगल हाथी माधोपुर के चिमनी भट्ठे के समीप दिखाई दिया। इसके बाद वन विभाग व बांकुड़ा की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। रेस्क्यू कर लाइट व पटाखों के जरिये हाथियों को झारखंड की ओर रवाना किया गया। देर रात हाथियों को झारखंड के कोडरमा सीमा तक पहुंचा दिया गया। बताया जाता है कि हाथी रविवार की देर शाम कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के कटैया इलाके में था। जहां से उसे नवादा की ओर खदेड़ा गया। जिसके बाद हाथी उसी पुराने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.