मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के छोटी कल्याणी स्थित आइकॉन टावर में कुख्यात शूटर गोविंद की हत्या के मामले में पत्नी रीना उर्फ अंजली के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें पटना बोरिंग रोड राजापुर पुल के समीप की महिला डॉक्टर के अलावा कुमार रणंजय ओंकार व बाबुल चौधरी को नामजद और अज्ञात शूटर को आरोपी बनाया गया है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि हत्या के पीछे ओंकार, बाबुल और गोविंद की गर्लफ्रेंड पटना की एक महिला डॉक्टर की साजिश है।एफआईआर में पत्नी ने जमीन की डीलिंग में हिसाब की गड़बड़ी को लेकर गोविंद से ओंकार दुश्मनी की बात बताई है। यह भी पढ़ें- गोविंद को सामने से मारी गई थी छह गोलियां, शरीर से निकले तीन पिलेट कहा है कि ओंकार का साथ बाबुल चौधरी दे रहा था। एफआईआर दर्ज होने के बाद हिरासत में लिए गए ओंकार को पुलिस ने गिरफ्तार क...