गोविंद हत्याकांड के शूटर राजा सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। शूटर गोविंद हत्याकांड के आरोपित शूटर साहेबगंज के प्रतापपट्टी परसौनी गांव के राजा सिंह उर्फ धनंजय सिंह ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वर्तमान में वह बरुराज में रह रहा था। सरेंडर के साथ उसकी ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई। सुनवाई के बाद सीजेएम कोर्ट ने अर्जी को खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस की जांच गोविंद हत्याकांड में गिरफ्तार बाबुल चौधरी व सौरभ कुमार ने पुलिस पूछताछ में राजा की संलिप्तता शूटर के रूप में बताई थी। इसके बाद पुलिस उसे अप्राथिमकी आरोपित बनाया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। मामले के आईओ सह नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह की अर्जी पर सीजेएम कोर्ट ने उसके खिलाफ पहले वारंट जारी किया था। इसके बाद भी उसने न तो पुलिस न ही कोर्ट के समक्ष सरेंडर किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.