गोविंद हत्याकांड : हत्या का कारण बने दो प्लॉट होंगे जब्त
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की हत्या का कारण बने दो कीमती प्लॉट जब्त करने की तैयारी है। मदनानी गली और कलमबाग रोड स्थित 18 कट्ठा के दोनों प्लॉट की बाजार की कीमत 20 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी बाबुल चौधरी ने दोनों प्लॉट गोविंद के बल पर हासिल किया था। पुलिस ने दोनों प्लॉट को अपराध से अर्जित संपत्ति की श्रेणी में रखा है। यह भी पढ़ें- मुख्य शूटर राजा सिंह के नेपाल भागने की आशंकाप्लॉट की जब्ती की तैयारी सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के अनुसार इन दोनों प्लॉट को भी पीएमएलए के तहत जब्त किया जाएगा। इसकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जमीन का ब्योरा जुटाया जा रहा है। बाबुल ने गोविंद के दबदबे का इस्तेमाल कर इन प्लॉटों को हासिल किया था। बाद में इसी प्लॉट के लिए गोविंद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.