मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड के शूटर साहेबगंज के राजा सिंह के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट ने बुधवार को वारंट जारी किया। मामले के आईओ सह नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने उसके विरुद्ध वारंट जारी करने की अर्जी दाखिल की थी। इस अर्जी की सुनवाई के बाद कोर्ट ने वारंट जारी किया है।

आरोपितों की पूछताछ वहीं, आरोपित बाबुल चौधरी व सौरभ को रिमांड पर लेकर पूछताछ में गोविंद हत्याकांड में शामिल शूटर राजा का पता चला था। दोनों ने पुलिस को बताया था कि राजा ने ही 31 मई की रात नगर थाना के छोटी कल्याणी के निकट स्थित एक अपार्टमेंट में गोविंद को गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, राजा पुलिस की पकड़ से बाहर है।

डॉ. जैसमीन की जमानत डॉ. जैसमीन की अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज ह...