मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। चर्चित शूटर गोविंद कुमार शर्मा हत्याकांड में फर्जी आधार कार्ड को लेकर भी धारा जुड़ेगी। शूटर ने कूट रचित आधार कार्ड पर किराए पर फ्लैट लिया था। इसको लेकर सिटी एसपी ने टाउन थानेदार को निर्देश दिया है। साथ ही साहेबगंज के फरार शूटर राजा सिंह की कुर्की जब्ती का भी निर्देश दिया है। इसके लिए पुलिस कोर्ट से कुर्की वारंट हासिल करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...