प्रयागराज, जुलाई 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) की प्रयाग शाखा का त्रैवार्षिक अधिवेशन सोमवार को हुआ। अधिवेशन में शाखा के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। कर्मचारियों ने एक बार फिर गोविंद यादव को शाखा मंत्री चुना। चुनाव में बड़े लाल यादव को शाखा अध्यक्ष चुना गया। शाखा उपाध्यक्ष पद पर सीमा, संजय कुमार, शैलेन्द्र यादव और आर के मिश्रा निर्वाचित हुए। वहीं सहायक शाखा मंत्री के रूप में ओमकार मिश्रा, राजकुमार पाल और विकास कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष सुनील दत्त कन्नौजिया बने। अधिवेशन का संचालन केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं विशिष्ट अतिथि एसयू शाह ने किया। इस दौरान लखनऊ मंडल के मंडल मंत्री विभूति मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सुधीर तिवारी, मंडल कोषाध्यक्ष विजय मिश्रा, सहायक मंडल मंत्री रंजन सिं...