नई दिल्ली, फरवरी 24 -- बॉलीवुड के सीनियर एक्टर गोविंद नामदेव ने एक हालिया इंटरव्यू में सुपरस्टार शाहरुख खान के काम को लेकर डेडिकेशन और प्रोफेशनल एटिट्यूड की बात की। शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांधते हुए गोविंद नामदेव ने बताया कि कैसे वह इंडस्ट्री के इकलौते शख्स हैं जो बिना किसी शिकायत के 24 घंटे काम कर सकते हैं। गोविंद ने साल 2000 में आई फिल्म 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी' में शाहरुख खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में गोविंद नामदेव मुख्यमंत्री का किरदार निभाते नजर आए थे। अजीज मिर्जा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।'एक ही बंदा है जो 24 घंटे काम करता है' गोविंद नामदेव ने 'द लल्लनटॉप' के साथ बातचीत में शाहरुख खान के बारे में कहा, 'एक ही बंदा है जो 24 घंटे काम करता है, सोना भी 3-4 घंटे, उसी में दंड बैठक भी है, उद्घाटन...