कानपुर, जून 17 -- कानपुर। गोविंद नगर ई ब्लॉक 124 में सीवरभराव से अब जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। इस ब्लॉक में 41 से लेकर 61 तक वाली गली में आठ लाख की लागत से 105 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसका शुभारंभ बुधवार को पार्षद एवं नगर निगम सदन में भाजपा पार्षद दल के उप नेता नवीन पंडित ने किया। उन्होंने नारियल फोड़कर शुरुआत कराई। यहां 8.50 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग भी बिछाई जाएगी जिसका टेंडर पहले ही हो चुका है। कार्य शुभारंभ के दौरान गोपाल शुक्ला, रिंकू शुक्ला, राजन दीक्षित, शिवनाथ मल्होत्रा और अविनाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...