गोविंद डिगारी, जितेंद्र तुमक्याल के गीतों संग थिरके लोग
बागेश्वर, अप्रैल 13 -- धरमघर। धरमघर महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। रविवार रात लोक कलाकार जितेंद्र तुमक्याल, गोविंद डिगारी और बेबी प्रियंका ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। रात दो बजे तक तालियों की गूंज बनी रही। कलाकारों ने दर्शकों की फरमाइश पर भी गीत प्रस्तुत किए। सोमवार को स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक मंच संभालते हुए आकर्षक कार्यक्रम पेश किए। रामलीला मैदान में सजे मंच पर रविवार रात कार्यक्रम की शुरुआत जितेंद्र तुमक्याल ने 'रियुड़ी कहै ल्याली रुमाली गांठ में' गीत से की। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई गीत प्रस्तुत किए। गोविंद डिगारी ने 'हिट रे दगड़िया' और 'बात मेरी मान' जैसे लोकप्रिय गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। बेबी प्रियंका के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने तालियों से उनका जोरद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.