चंदौली, मई 19 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राईट कर्मनाशा नहर से निकली गोविंदीपुर रजवाहा में कराए जा रहे नहर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता को लेकर किसान विकास मंच ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने ठेकेदार और सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

कार्य की गुणवत्ता पर सवाल किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने बताया कि गोविंदीपुर नहर में हेड से नौ किलोमीटर तक नहर को दुरुस्त करने के लिए लगभग चार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। यह कार्यदायी संस्था वाराणसी की ओर से कराया जा रहा है तथा सिंचाई विभाग इसकी निगरानी कर रहा है। आरोप है कि सेमरा फाल के पास लगाए जा रहे कुलावों में मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।

कुलावों की स्थिति उन्होंने बताया कि...