नई दिल्ली, अगस्त 23 -- सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता बुरे दौर से गुजर रहा है। सुनीता आहूजा गोविंदा पर कई आरोप भी लगा चुकी हैं। उनकी एक फोन कॉल भी वायरल हुई थी जिसमें वो ये दावा करती सुनाई पड़ी थीं कि गोविंदा दूसरी शादी का प्लान कर रहे हैं। इन आरोपों और दावों को बीच सोशल मीडिया पर सुनीता का एक वीडियो सामने आया है। सुनीता का ये वीडियो जयपुर एयरपोर्ट का बताया जा रहा है।जयपुर एयरपोर्ट पर दिखीं सुनीता हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो जयपुर एयरपोर्ट का है। इस वायरल वीडियो में सुनीता को ब्लैक टीशर्ट और धारीदार ट्राउजर्स पहने देखा जा सकता है। उनके माथे पर चंदन का टीका नजर आ रहा है। वहीं, उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेज के साथ पूरा किया। वायरल वीडियो में सुनीता पैप्स और मीडिया को नजरअंदाज करती नजर आई हैं। इस वीडियो पर बहुत ...