नई दिल्ली, मार्च 18 -- इंदौर घराने की शुरुआत करने वाले उस्ताद आमिर खान हिंदुस्तानी क्लासिकल ट्रेडिशन, गायन के लिए याद किए जाते हैं। आमिर खान साहब वहीं हैं जिन्होंने अपने म्यूजिकल करियर का बड़ा हिस्सा तराना की रिसर्च में लगा दिया। अपने दौर में पॉपुलैरिटी के पीक पर पहुंचने वाले उस्ताद आमिर खान के परिवार के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आमिर खान के बेटे हैं जो फिल्मी दुनिया का हिस्सा रहे। कई फिल्मों और टीवी शोज में अपने नेगेटिव रोल के लिए पहचाने जाते हैं। आमिर खान के इन बेटे का नाम शाहबाज खान है।उस्ताद आमिर खान का वो छोटा बेटा उस्ताद आमिर खान ने अपने जीवन में तीन शादियां की थीं। उनकी पहली शादी जीनत से हुई तो जो सितार वादक विलायत खान की बहन थीं। इस शादी से उनकी एक बेटी हुई फेमिदा। हालांकि, ये शादी टूट गई। इसके बाद उन्होंने मुन्नी बाई से दूसरी ...