नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- गोविंदा और एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले कुछ वक्त से बातें चल रही हैं। इन बातों को उस वक्त और हवा मिली जब गोविंदा और रानी साथ में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। गोविंदा और रानी को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ सेलेब्स भी बातें कर रहे हैं। हाल ही में दिव्या खोसला कुमार ने बिना किसी का नाम लिए रानी पर तंज कसा था। अब रानी ने भी बिना किसी का नाम लिए उन सेलेब्स पर निशाना साधा है जो गोविंदा और उनके रिश्ते को लेकर बाते कर रहे हैं।किन लोगों पर फूटा रानी का गुस्सा? रानी स्वर्णकार ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में रानी ने लिखा- हाल ही में मैंने देखा कि कुछ सेलेब्स खुलकर मेरे और गोविंदा जी की पर्सनल लाइफ और हमारे चरित्र पर कमेंट कर रहे हैं। लेकिन मैंने इन लोगों को कभी आतंकवाद, र...