बिजनौर, मई 7 -- बिजनौर। गोविंदा मॉर्निंग क्लब बिजनौर द्वारा गुरुवार को 6:30 बजे नेहरू स्टेडियम, बिजनौर में विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कर्मचारी नेता राकेश शर्मा ने कहा, केवल ओलंपिक ही एथलेटिक्स नहीं है। प्रतिदिन 1 किलोमीटर चलना अथवा दौड़ना भी एथलेटिक्स है। 3 मई को हमने हास्य योग द्वारा स्वस्थ रहने का संदेश दिया था। आज हम चलकर-दौड़कर स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे हैं।इस अवसर पर एडवोकेट संजीव अग्रवाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दिनेश चौहान, सेवानिवृत्त इंजीनियर चरण सिंह, प्रकाश वीर रस्तोगी, राकेश कुमार रस्तोगी, कमल वीर सिंह, शिव सिंह रावत, रतिराम सिंह, अरविंद शर्मा एवं राकेश शर्मा सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जिला एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने मनाया एथलीट डे यह भी पढ़...