नई दिल्ली, अगस्त 19 -- बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर गोविंदा की शादी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में आ गया है, जिसमें गोविंदा ने बताया था कि उनकी कुंडली में दूसरी शादी का योग है। गोविंदा की कही यह बात उस वक्त एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है, जब 'हीरो नंबर वन' और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। गॉसिप्स का नया दौर उस वक्त शुरू हुआ जब सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का आरोप लगा दिया।वायरल हुआ गोविंदा का पुराना इंटरव्यू सुनीता आहूजा ने कहा कि गोविंदा शादी के इतर एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ रिलेशनशिप में हैं। सुनीता ने कहा कि गोविंदा रानी के लिए 'शुगर डैडी' हैं। बाद में सुनीता आहूजा की मुंबई कोर्ट में मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन बाद म...