नई दिल्ली, जुलाई 14 -- बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' यानी गोविंदा के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने अपनी ग्रैंड वापसी का ऐलान कर दिया है। गोविंदा जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म 'रूपा' से कमबैक करने जा रहे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में गोविंदा सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करेंगे, बल्कि इसे खुद प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। बता दें, इस फिल्म में गोविंदा के साथ न्यूकमर रानी स्वर्णकार नजर आएंगी।'मुझे कई बार नजरअंदाज किया गया...' प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने करियर के उतार-चढ़ाव पर खुलकर बात करते हुए गोविंदा ने कहा, 'शायद ये किस्मत ही थी कि मुझे कई बार नजरअंदाज किया गया। लोगों ने तो यहां तक कह दिया था कि अब मैं फिल्मों में नजर नहीं आऊंगा। लेकिन मैंने फिर से शुरुआत की है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि य...